लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेस पर बसपा को गठबंधन में शामिल करने का दबाव, मुस्लिम धर्मगुरु बने बड़ी वजह!

ADVERTISEMENT

social share
google news

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं. वहीं लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इंडिया गठबंधन टूटता और बिखरता हुआ नजर आ रहा है. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी तो वहीं, नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन में शामिल होने की खबरें हैं. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग में देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. इंडिया गठबंधन में दरारें पड़ने के साथ ही कांग्रेस पर दबाव बढ़ता जा रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश में गठबंधन में मायावती को शामिल करने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.