लेटेस्ट न्यूज़

UP: रिपोर्ट का दावा- BSP के वोटों से BJP को मिली दोबारा सत्ता, केशव मौर्य इस वजह से हारे

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को दोबारा जीत दिलाने में बीएसपी खुद बीजेपी के सहयोगियों निषाद पार्टी और अपना दल से ज्यादा मददगार रही…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को दोबारा जीत दिलाने में बीएसपी खुद बीजेपी के सहयोगियों निषाद पार्टी और अपना दल से ज्यादा मददगार रही हैं. वहीं किसान आंदोलन और लखीमपुर खीरी हिंसा से बीजेपी को कोई खास नुकसान नहीं हुआ. विधानसभा चुनाव की समीक्षा में ये बातें सामने आई हैं. यूपी बीजेपी ने चुनाव के नतीजों पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें इसके अलावा भी कई ऐसी बातें हैं, जिससे पार्टी को नतीजों की तह तक पहुंचने में मदद मिलेगी और आगे 2024 के लिए रोड मैप तैयार करने में वो बातें अहम होंगी.