अखिलेश यादव को राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का मिलेगा न्योता? अब मंदिर ट्रस्ट का ये जवाब आया
इस कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट द्वारा विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं को भी बुलाया गया है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल यानी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा जाएगा? मंदिर ट्रस्ट की तरफ से अब इसपर जवाब आ गया है.
ADVERTISEMENT

अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) में बन रहे राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी के दिन होना है. इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगी हुई है. राम मंदिर ट्रस्ट ने भी इस भव्य और दिव्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को आमंत्रित करना शुरू कर दिया है. बता दें कि इस कार्यक्रम में धर्म, राजनीति से लेकर सिनेमा, खेल और कारोबारी जगत के बड़े लोगों को बुलाया जा रहा है.