लेटेस्ट न्यूज़

‘बागी बलिया’ के नए बागी बने विधायक सुरेंद्र सिंह! क्या BJP को पंहुचा पाएंगे नुकसान?

यूं तो बलिया में बगावत की अलग-अलग कहानियां वक्त दर वक्त सामने आती रहती हैं, लेकिन ‘बागी बलिया’ के इतिहास में बगावत का सुर छेड़ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

यूं तो बलिया में बगावत की अलग-अलग कहानियां वक्त दर वक्त सामने आती रहती हैं, लेकिन ‘बागी बलिया’ के इतिहास में बगावत का सुर छेड़ने वाला नया नाम शामिल हो गया है और यह नाम है बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह का. दरअसल सुरेंद्र सिंह बलिया के बैरिया विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है. बता दें कि बीजेपी ने सुरेंद्र सिंह की जगह बलिया से विधायक और राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को मैदान में उतारा है.