लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद: 71 साल की नसीम जब बूथ पर पहुंचीं तो कोई और डाल चुका था वोट! ऐसी कई शिकायतें

उत्तर प्रदेश में गुरुवार, 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग चल रही है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. इस…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में गुरुवार, 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग चल रही है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. इस बीच गाजियाबाद से खबर सामने आई है कि 71 वर्षीय नसीम नामक महिला जब पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंची, तो उन्हें पता चला कि उनका वोट पोस्टल बैलट की जरिए पहले की पड़ चुका है. आपको बता दें कि 71 वर्षीय नसीम के अलावा कई और बुजुर्गों ने शिकायत की है कि उनकी बिना जानकारी के ही पोस्टल बैलट से उनका वोट डाला जा चुका है. वहीं, मामले में समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की है.