योगी की भीड़ Vs अखिलेश की भीड़, क्या गोरखपुर में फंस गया मामला? जानें किसके क्या दावे
यूपी विधानसभा चुनावों में पांचवें फेज की वोटिंग जारी है. इस फेज में यूपी के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो…
ADVERTISEMENT

यूपी विधानसभा चुनावों में पांचवें फेज की वोटिंग जारी है. इस फेज में यूपी के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. यूपी चुनावों की बात करें, तो दो विधानसभा सीटों पर सबकी नजरें हैं. एक करहल विधानसभा सीट, जहां से समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं. दूसरी गोरखपुर सदर विधानसभा सीट, जहां से CM योगी आदित्यनाथ चुनावी मैदान में हैं. करहल में वोटिंग हो चुकी, जबकि गोरखपुर में छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होना है.
