यूपी उपचुनाव : सीट बंटवारे को लेकर BJP सहयोगियों में रस्साकसी तेज! संजय निषाद ने चला प्रेशर पॉलिटिक्स वाला दांव
UP By Election 2024 : उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की अब तक तारिखों का एलान नहीं हुआ है लेकिन राजनीतिक पार्टियों में हलचल अभी से तेज है.
ADVERTISEMENT

Sanjay Nishad, CM Yogi Adityanath
UP By Election 2024 : उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की अब तक तारिखों का एलान नहीं हुआ है लेकिन राजनीतिक पार्टियों में हलचल अभी से तेज है. भाजपा ने सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे का पत्ता खोला है फिर भी एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर रस्साकसी तेज हो गई है. सहयोगी दल आरएलडी और सुभासपा ने भले ही अभी तक सीट को लेकर आवाज़ नहीं उठाई हो लेकिन निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भाजपा पर दबाव बनाने के लिए नया सियासी दांव चल दिया है. संजय निषाद ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी 10 सीटों पर पार्टी के 10 विधायकों को प्रभारी के तौर पर उतार दिया है.