UPTak Baithak Logo

इटावा: इधर अखिलेश के चचेरे भाई की रणनीति उधर BJP सांसद का व्यूह! चर्चा में है ये चुनाव

Etawah News: इटावा के चकरनगर तहसील में चकरनगर ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख उप चुनाव भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Etawah News: इटावा के चकरनगर तहसील में चकरनगर ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख उप चुनाव भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है. इस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चचेरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, भरथना विधानसभा के विधायक राघवेंद्र गौतम, दिबियापुर विधानसभा के विधायक प्रदीप यादव सहित 5 लोगों की टीम बनाई है और इस टीम को चुनाव में जुट जाने के लिए लगाया है. वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में हैं, इसलिए ये चुनाव भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया और भाजपा टीम के लिए भी प्रतिष्ठा का चुनाव बन चुका है.