SP विधायक दल की बैठक का न्योता न मिलने पर छलका शिवपाल का दर्द, इटावा में कह दी ये बड़ी बात
समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को शनिवार, 26 मार्च को सर्वसम्मति के साथ पार्टी के विधायक दल और विधानमंडल दल का नेता चुना…
ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को शनिवार, 26 मार्च को सर्वसम्मति के साथ पार्टी के विधायक दल और विधानमंडल दल का नेता चुना गया. इस खबर के साथ ही इस बात पर भी काफी चर्चा रही कि एसपी की बैठक में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव को नहीं बुलाया गया और इसे लेकर वह नाराज भी बताए गए. 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव शिवपाल ने एसपी की टिकट पर लड़ा था और जसवंत नगर सीट से उनकी जीत हुई थी.
