दिवाली पर शिवपाल ने मुलायम को किया याद, बोले- ‘देश विदेश में नेता जी की कमी खल रही है’
समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री, अपने प्रदेश की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले…
ADVERTISEMENT
समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री, अपने प्रदेश की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का 10 अक्टूबर को 82 साल की उम्र में निधन हो गया था. आज यानी सोमवार को दिवाली के मौके पर मुलायम के छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने उन्हें याद किया.
