मेल-मुलाकात के बाद BJP में जानें की अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने तोड़ी चुप्पी, ये बोले
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित होने बाद, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ जाने की अटकलों के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित होने बाद, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ जाने की अटकलों के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के मुखिया ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई है. ओम प्रकाश राजभर ने यूपी तक को बताया है कि वह फिलहाल समाजवादी पार्टी (एसपी) के साथ हैं और बने रहेंगे. आपको बता दें कि 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव राजभर ने एसपी चीफ अखिलेश यादव के साथ मिलकर लड़ा था और उनकी पार्टी को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.
