राष्ट्रपति चुनाव की बैठक में अखिलेश ने नहीं बुलाया तो राजभर ने भी बनाई अपनी रणनीति, जानें
उत्तर प्रदेश की राजनीति में विपक्षी एकता की कवायद दिन-ब-दिन कमजोर पड़ती नजर आ रही है. विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की राजनीति में विपक्षी एकता की कवायद दिन-ब-दिन कमजोर पड़ती नजर आ रही है. विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party news) गठबंधन की हार के बाद इसके सहयोगियों के संबंध, खासकर सपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के रिश्ते दरकते नजर आ रहे हैं. गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) संग अखिलेश (Akhilesh Yadav) समेत विपक्ष के नेताओं की बैठक ने इस एकता को मजबूत करने के उलट, कमजोर करने के संकेत दे दिए हैं और इसकी पुष्टि ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के ताजातरीन बयानों से हो रही है.