UPTak Baithak Logo

SBSP विधायक बेदी राम और निषाद पार्टी के MLA विपुल दुबे के खिलाफ NBW जारी, जानें क्या है मामला? 

रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में SBSP के गाजीपुर की जखनियां सीट से विधायक बेदी राम और भदोही की ज्ञानपुर सीट से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News: यूपी सरकार में मंत्री, NDA के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद की पार्टी के विधायकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. आपको बता दें, रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के गाजीपुर की जखनियां सीट से विधायक बेदी राम और भदोही की ज्ञानपुर सीट से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया है. मालूम हो कि इस मामले में विधायक बेदी राम और विपुल दुबे समेत 19 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है.