अखिलेश के बयान पर मायावती ने किया ट्वीट- इनका दलित प्रेम मुख में राम बगल में छुरी जैसा है
UP Poltical News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की फिर ताजपोशी के बाद उनके दिए बयान पर मायावती ने पलटवार किया है. मायावती ने…
ADVERTISEMENT

UP Poltical News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की फिर ताजपोशी के बाद उनके दिए बयान पर मायावती ने पलटवार किया है. मायावती ने ट्वीट कर कहा- ‘इनका दलित व पिछड़ा वर्ग प्रेम मुंह में राम बग़ल में छुरी को ही चरितार्थ करता है।’ गौरतलब है कि सपा प्रमुख ने कहा कि- वो लोग भी आज समाजवादी से जुड़ रहे हैं, जो बाबा साहेब का सपना पूरा करना चाहते हैं. शोषित, दलित, पिछड़े आज सभी समाजवादी की तरफ़ उम्मीद से देख रहे हैं. हम लोहिया और बाबा साहेब के विचारों के साथ चल रहे हैं.