जनसंख्या नियंत्रण को लेकर मायावती ने कही ये बड़ी बात, BJP सरकार पर यूं कसा तंज
विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान पर बहस छिड़ गई है. इस मुद्दे पर बहुजन…
ADVERTISEMENT

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान पर बहस छिड़ गई है. इस मुद्दे पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है. इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सीएम योगी के बयान पर तंज कसा था. वहीं, अब मायावती ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण दीर्घकालीन नीतिगत मुद्दा है, जिसके प्रति कानून से कहीं ज्यादा जागरुकता की जरूरत है.