लेटेस्ट न्यूज़

चुनावी नतीजों के बाद ‘INDIA’ गठबंधन को बड़ा झटका, अखिलेश विपक्ष की बैठक में नहीं होंगे शामिल!

Uttar Pradesh News : मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से तीन राज्यों में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से तीन राज्यों में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई है. बीजेपी की यह जीत विपक्षी INDIA गठबंधन के लिए खतरे की घंटी है. ऐसे में विपक्षी इंडिया गठबंधन की बुधवार को अहम बैठक होने जा रही है. वहीं इस बैठक से पहले से विपक्षी दलों में अनबन नजर आ रही है. दरअसल, ‘INDIA’ गठबंधन की बुधवार को होने वाली बैठक में शामिल होने से ममता बनर्जी के इनकार के बाद अब अखिलेश यादव के भी बैठक में शामिल होने पर संशय है.