लेटेस्ट न्यूज़

जयंत चौधरी भी नहीं चाहते INDIA में हो मायावती की एंट्री? अब अंदरखाने से पता चली ये बात

80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक हुई. इस बैठक से यह बात निकलकर आई कि…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Jayant Chaudhary News: 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक हुई. इस बैठक से यह बात निकलकर आई कि सपा चीफ अखिलेश यादव नहीं चाहते हैं कि बसपा मुखिया मायावती इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनें. वहीं, अब इसी से जुड़ी एक और खबर पता चली है. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि बैठक में अखिलेश यादव ही नहीं बल्कि जयंत चौधरी ने भी मायावती के गठबंधन में आने का विरोध किया था. बकौल रिपोर्ट्स, जयंत ने कहा था कि मायावती को लाने की कोशिश हुई तो वह गठबंधन से अलग हो जाएंगे.