लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी डिंपल, बेटी कोरोना संक्रमित, अखिलेश के मिशन UP पर ब्रेक, इतने दिन नहीं करेंगे प्रचार

समाजवादी पार्टी (एसपी) अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के मिशन यूपी पर एक छोटा ब्रेक लगता दिख रहा है. यह ब्रेक लगा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

समाजवादी पार्टी (एसपी) अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के मिशन यूपी पर एक छोटा ब्रेक लगता दिख रहा है. यह ब्रेक लगा है कोरोना संक्रमण की वजह से. असल में अखिलेश की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव और उनकी बेटी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं. हालांकि अखिलेश यादव की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन एहतियातन उन्होंने खुद को तीन दिनों के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर कर लिया है.