निकाय चुनावों के लिए एक्टिव हुईं मायावती, लखनऊ में बुलाई BSP की बड़ी बैठक, 2024 पर भी नजर
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने यूपी में प्रस्तावित निकाय चुनाव और 2024 के आम चुनावों की तैयारियों के लिए कमर कस ली है.…
ADVERTISEMENT

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने यूपी में प्रस्तावित निकाय चुनाव और 2024 के आम चुनावों की तैयारियों के लिए कमर कस ली है. यूपी के आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति को मजबूती देने के लिए मायावती ने 30 दिसंबर को लखनऊ में राज्य स्तरीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में पार्टी के सभी बड़े नेता, मंडल कोआर्डिनेटर, सेक्टर कोआर्डिनेटर, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, सिटी प्रेसिडेंट और बामसेफ चीफ भी मौजूद रहेंगे. पिछले कुछ दिनों में बीएसपी में होने वाली यह दूसरी बड़ी बैठक होगी.