अखिलेश ने मुख्तार के भाई सिबगतुल्लाह को सपा में किया शामिल, अंबिका चौधरी की भी घर वापसी
अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी को उनके समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। सिबगतुल्लाह अंसारी 2007 में सपा…
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी को उनके समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। सिबगतुल्लाह अंसारी 2007 में सपा और 2012 में कौमी एकता दल से गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा से विधायक रहे हैं। इसके बाद 2017 में वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे, लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा। सिबगतुल्लाह अंसारी के साथ-साथ अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी की भी घर वापसी कराई है।