लेटेस्ट न्यूज़

चाचा शिवपाल और अखिलेश की जोड़ी BJP के लिए खड़ी करेगी मुसीबत! मैनपुरी उपचुनाव में दिखा असर

Uttar Pradesh News: मैनपुरी में बड़ी जीत के बाद शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के साथ आने का फायदा जितना समाजवादी पार्टी को मिल रहा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: मैनपुरी में बड़ी जीत के बाद शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के साथ आने का फायदा जितना समाजवादी पार्टी को मिल रहा है. क्या उसका असर बीजेपी की तैयारी पर भी पड़ेगा, यह एक बड़ा सवाल है. मैनपुरी की जीत के बाद दोनों ही एक लंबी पारी का ऐलान कर चुके हैं और प्रस्पा का पार्टी में विलय हो चुका है. इस विलय के बाद पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित है और उम्मीद कर रहे हैं कि यादवलैंड में पार्टी की वापसी होगी. वहीं राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि शिवपाल का राजनीतिक भविष्य क्या होगा, जो लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहे.