यूपी में कब मिलेगा फ्री सिलेंडर? अखिलेश ने उठाए सवाल तो सरकार ने दिया ये जवाब
UP Political News: बीते दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के बीच ‘जुबानी जंग’ ने खूब…
ADVERTISEMENT

सीएम योगी और अखिलेश यादव
UP Political News: बीते दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के बीच ‘जुबानी जंग’ ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं, अब फिर से सपा चीफ अखिलेश यादव ने भाजपा के मुफ्त सिलेंडर देने के वादे का जिक्र करते हुए सीएम योगी पर तीखा प्रहार किया है. योगी सरकार ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में होली और दिवाली में एक एक मुफ्त सिलेंडर उज्जवला योजना देने की बात कही थी जिसको लेकर की सियासत तेज हो रही है. होली के बाद सपा प्रमुख ने बीजेपी पर निशाना साधा है.