SP नेता ने लड़ाया सिर तो चर्चा में आया UP का सिंघम, एक्टिंग में भी मशहूर हैं DySP अनिरुद्ध
चंदौली में 5 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और विधायक के साथ हुई झड़प के बाद सकलडीहा सर्किल के डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह सुर्खियों…
ADVERTISEMENT


चंदौली में 5 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और विधायक के साथ हुई झड़प के बाद सकलडीहा सर्किल के डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह सुर्खियों में आ गए हैं.

रियल लाइफ में ‘सिंघम’ कहे जाने वाले डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस की नौकरी के साथ-साथ ‘रील हीरो’ के तौर पर कई फिल्मों में काम किया है.

बता दें कि अनिरुद्ध सिंह ने गन्स ऑफ बनारस, भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया, कन्नड़ फिल्म डॉक्टर चक्रवर्ती और वेब सीरीज ‘दी रेडलैंड’ में भी एक्टिंग की है.

2001 में यूपी पुलिस जॉइन करने वाले डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह कई अवसर पर मॉडलिंग करते हुए भी नजर आए हैं.

