यूपी के बांदा में एक परिवार का अनोखा मामला खूब सुर्खियां बटोर रहा है. आपने लोगों का जन्मदिन मनाने की बात तो सुनी और देखी होगी, लेकिन बांदा में एक बेजुबान का जन्मदिन मनाया गया है. बता दें कि बांदा के एक परिवार ने अपनी गाय के बछिया का पहला जन्मदिन खूब धूम-धाम से मनाया है. बता दें कि इस परिवार ने अपने घर के सदस्य जैसे ही बछिया का जन्मदिन मनाया. इस मौके पर बाकायदा फूल माला पहनाकर, केक काटकर गाय के बच्चे का मुंह भी मीठा कराया गया. गाय और उसके बच्चे को पालने वाली महिला ने बताया, “राधा (बछिया) हमारे परिवार की तरह है, जिसको हम लक्ष्मी के रूप में स्वीकार करते हैं.”