काशी विश्वनाथ में पुजारियों के वेश में तैनात रहेंगी सतर्क निगाहें! क्यों हो रही ये व्यवस्था?
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आए दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. भीड़ को देखते हुए वाराणसी पुलिस ने एक खास पहल की है.
ADVERTISEMENT

Varansi News : द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आए दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. रिकॉर्ड तोड़ संख्या की वजह से श्रद्धालुओं को आए दिन धक्कम-धुक्की और दुर्व्यवहार तक का सामना करना पढ़ रहा था. लेकिन अब इसका उपाय वाराणसी पुलिस ने निकाल लिया है. अब काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पुजारी के वेश में देने का प्लान भी बन चुका है. इतना ही नहीं श्रद्धालुओं को धक्का तो दूर अब 'नो टच पॉलिसी' के तहत कोई भी सुरक्षाकर्मी या मंदिर में तैनात कोई भी कर्मचारी छू तक नहीं सकेगा.

