UPTak Baithak Logo

IIT-BHU की छात्रा के साथ गैंगरेप के तीनों आरोपियों के खिलाफ अब BJP ने लिया एक्शन, ये भी बताया

बीते 2 नवंबर के दिन IIT-BHU की छात्रा के साथ बीएचयू कैंपस में ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था. इस केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है. तीनों भाजपा के बताए जा रहे हैं. अब भाजपा ने इनके खिलाफ एक्शन लिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Varanasi News: बीते 2 नवंबर के दिन IIT-BHU की छात्रा के साथ बीएचयू कैंपस में ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था. अब पुलिस ने घटना के करीब 60 दिन बाद तीन आरोपियों को पकड़ लिया है. मगर जैसे ही इन तीनों की पहचान सामने आई, तभी हड़कंप मच गया. दरअसल छात्रा के साथ गैंगरेप के तीनों आरोपी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये तीनों वाराणसी भाजपा के आईटी सेल से जुड़े हुए हैं.