अतीक की पत्नी शाइस्ता के बाद गुड्डू मुस्लिम भी भगोड़ा घोषित, 5 महीने से पुलिस कर रही तलाश
Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भगोड़ा घोषित करने के बाद बमबाज गुड्डू मुस्लिम को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है.…
ADVERTISEMENT

Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भगोड़ा घोषित करने के बाद बमबाज गुड्डू मुस्लिम को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है. बमबाज गुड्डू मुस्लिम को प्रयागराज के धूमनगंज थाना पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया है. उमेश पाल शूटआउट केस में नामजद बमबाज गुड्डू मुस्लिम 5 माह से ज्यादा समय से फरार चल रहा है.पुलिस ने फरार चल रहे गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ स्पेशल जज एससी एसटी कोर्ट से धारा 82 की नोटिस जारी कराया है.
