गाजीपुर की मशहूर मिठाई दुकानों पर छापा, अंदर से जैसा घी, खोया, छेना मिला उसे जान हो जाएंगे हैरान
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गाजीपुर में बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान महुंआबाग स्थित अग्रवाल स्वीट्स के बड़े कारखाने पर हुई कार्रवाई में लगभग 1,439 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी देसी घी जब्त किया गया. इस घी की कीमत 9.35 लाख रुपये बताई जा रही है.
ADVERTISEMENT

Raid on adulterated food item
दीपावली का त्योहार आने से पहले ही मिलावटखोर सक्रिय हो चुके हैं. इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गाजीपुर में बड़ी कार्रवाई की. जिला प्रशासन व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की विशेष टीम ने जिले भर की प्रतिष्ठित मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की. इस दौरान महुंआबाग स्थित अग्रवाल स्वीट्स के बड़े कारखाने पर हुई कार्रवाई में लगभग 1,439 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी देसी घी जब्त किया गया. इस घी की कीमत 9.35 लाख रुपये बताई जा रही है. छापेमारी के दौरान लाखों रुपये का मिलावटी खोया, मिठाई और चटनी भी मौके पर ही नष्ट किया गया है जबकि कुल 11 नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए हैं.