बांदा: तलवार के दम पर बाइक से ले जा रहा था बच्चा? भीड़ ने कर दी धुनाई, जानिए पूरा मामला
Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा में बीते रविवार शाम बच्चा चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल आरोप है…
ADVERTISEMENT

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा में बीते रविवार शाम बच्चा चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल आरोप है कि शाम कुछ लोग बाइक पर 2 बच्चों को ले जाकर भाग रहे थे. उसी दौरान बच्चों को ले जाने की जानकारी आस-पास के लोगों को हो गई. उन्होंने फौरन आरोपियों का पीछा किया और कुछ दूर पर उन्हें पकड़ लिया गया. लोगों ने आरोपियों की जमकर पिटाई की और फौरन पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया. अब स्थानीय लोगों का कहना है कि टप्पेबाजों के साथ-साथ बच्चा चोरी गैंग भी सक्रिय हो रहा है, लेकिन पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है.
