UPTak Baithak Logo

लखनऊ : अपने बच्चे को दूर बैठा महिला ने मंत्रियों के आवास के पास लगाई खुद को आग, इलाके में मचा हड़कंप

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है.  लखनऊ के गौतमपल्ली थाना इलाके के कालिदास मार्ग के पास मंगलवार को एक महिला ने खुद को आग लगा लिया.

ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News
social share
Google CTA

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. लखनऊ के गौतमपल्ली थाना इलाके के कालिदास मार्ग के पास मंगलवार को एक महिला ने खुद को आग लगा लिया. जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. किसी तरह वहां मौजूद पुलिस वालों ने आग बुझाकर महिला को सिविल अस्पताल में एडमिट कराया. जानकारी के मुताबिक महिला 90 फ़ीसदी जल चुकी है. महिला के साथ उसका छोटा बच्चा भी मौजूद था हालांकि वो बिल्कुल सुरक्षित है.