लेटेस्ट न्यूज़

मैकेनिक के दोनों बेटों ने किया कमाल, गरीबी से संघर्ष कर यूं बने हॉकी के स्टार खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ही परिवार के दो बच्चों ने कमाल कर दिया है. मोपेड मिस्त्री पिता तसव्वुर अली और गरीबी को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ही परिवार के दो बच्चों ने कमाल कर दिया है. मोपेड मिस्त्री पिता तसव्वुर अली और गरीबी को नजदीकी से देखने वाली मां किस्मतउलजहां के दोनों बेटे शाहरुख और आमिर हॉकी के स्टार खिलाड़ी बन गए हैं. वे पूरे देश में नाम रोशन कर रहे हैं. उनके घर में टीवी नहीं है लेकिन माता-पिता अपने बच्चों का हॉकी मैच मोबाइल से देखते हैं और इस दौरान उनके आंखों में आंसू भी आ जाते हैं.