UPTak Baithak Logo

लखनऊ की पूर्वा का इस बात को लेकर बच्चे बनाते थे मजाक, लेकिन अब उन्होंने रच दिया इतिहास

Lucknow News: मन में अगर दृढ़ इच्छा शक्ति हो और किसी भी काम को पूरा करने का जज्बा हो तो बड़े से बड़ा संकल्प भी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Lucknow News: मन में अगर दृढ़ इच्छा शक्ति हो और किसी भी काम को पूरा करने का जज्बा हो तो बड़े से बड़ा संकल्प भी पूरा किया जा सकता है. ऐसा ही जज्बा लखनऊ की 25 वर्षीय पूर्वा धवन में देखने को मिला है, जिन्होंने साउथ अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी पर देश का तिरंगा फहराया है. आपको बता दें कि पूर्वा जब कक्षा 10 में थीं तब उनकी गर्दन एक तरफ झुकी हुई थी, जिसके कारण बच्चे उनका मजाक बनाते थे और चिढ़ाया करते थे. इसके चलते उन्हें गर्दन की सर्जरी करानी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद भी पूर्वा के इरादे कमजोर न पड़े और पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा को देखकर उन्होंने जिंदगी में हार न मानने की ठानी.