श्रीकांत की गाड़ी के दस्तावेज में बड़ा घालमेल, विधानसभा के पास को लेकर सामने आई ये सच्चाई
नोएडा की ग्रांड आमेक्स सिटी (Grand Omaxe City) में महिला के साथ अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी का फॉरच्यूनर जिस एड्रेस पर रजिस्टर्ड है वो…
ADVERTISEMENT

नोएडा की ग्रांड आमेक्स सिटी (Grand Omaxe City) में महिला के साथ अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी का फॉरच्यूनर जिस एड्रेस पर रजिस्टर्ड है वो फर्जी निकला है. साथ ही उसकी गाड़ी पर विधानसभा सचिवालय का पास भी फर्जी बताया जा रहा है. इस संबंध में यूपी तक ने पड़ताल की और चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है. ध्यान देने वाली बात है कि खुद को बीजेपी का बड़ा नेता बताने वाले श्रीकांत को पार्टी पहले ही खारिज कर चुकी है.
