लेटेस्ट न्यूज़

Greater Noida : अपने घर के लिए धरने पर बैठे थे मकान मालिक, आखिरकार किराएदार का ‘दिल पसीजा’

अक्सर हमें मकान मालिक और किराएदार के बीच अलग-अलग प्रकार के विवाद देखने को मिलते रहते हैं. ऐसा ही एक विवाद पिछले कुछ दिनों से…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

अक्सर हमें मकान मालिक और किराएदार के बीच अलग-अलग प्रकार के विवाद देखने को मिलते रहते हैं. ऐसा ही एक विवाद पिछले कुछ दिनों से ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की स्काई गार्डन सोसाइटी में देखने को मिल रहा था. इस सोसाइटी के एक फ्लैट ऑनर परिवार के साथ टावर की सीढ़ियों पर रहने को मजबूर हो गए थे. असल में उनका आरोप था कि फ्लैट की किराएदार महिला अग्रीमेंट खत्म होने के बावजूद घर को खाली नहीं कर रही है. मकान मालिक दंपति घर की सीढ़ियों पर अपने दिन और रात काट रहे थी. इतना ही नहीं, उनके सपोर्ट में सोसाइटी के लोगों कैंडल मार्च निकाला और ‘प्रीति गुप्ता हाय-हाय, प्रीति गुप्ता घर खाली करो’ के नारे भी लगाए थे.