लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा पुलिस ने 100 दिन में इतने बदमाशों को पकड़ा, 22 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर पिछले 100 दिन में 370 बदमाशों को गिरफ्तार किया है और विभिन्न मामलों के आरोपियों की करीब 22…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर पिछले 100 दिन में 370 बदमाशों को गिरफ्तार किया है और विभिन्न मामलों के आरोपियों की करीब 22 करोड़ 45 लाख रुपए की अवैध संपत्ति कुर्क की है.

गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान चलाया.

उन्होंने बताया कि पिछले 100 दिन में कुल 380 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें से 370 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. प्रवक्ता ने बताया कि साथ ही विभिन्न मामलों के आरोपियों की कुल 22 करोड़ 47 लाख 16 हजार रुपये की सम्पत्ति कुर्क की गई.

नोएडा: हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए आवास बनाएगा यमुना विकास प्राधिकरण