बाबरी मस्जिद का केस हार जाने का अफसोस है क्या? देखिए इस सवाल पर क्या बोले इकबाल अंसारी
जब इकबाल अंसारी से पूछा गया कि क्या आपको बाबरी मस्जिद का केस हार जाने का अफसोस है, तो इस सवाल पर उनका जवाब जानने लायक है.
ADVERTISEMENT

अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाली है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जोरों-शोरों पर तैयारियां चल रही हैं. इस समारोह में शामिल होने के लिए लोगों को राम मंदिर ट्र्स्ट की तरफ से गणमान्य लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा है. इसी कड़ी में राम मंदिर ट्र्स्ट की तरफ से बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को भी निमंत्रण भेजा गया है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता पाकर इकबाल अंसारी बहुत खुश हैं और उन्होंने इस न्योते को खुशी के साथ स्वीकार भी कर लिया है.