लेटेस्ट न्यूज़

अचानक मां डिंपल के साथ भीड़ में क्यों पहुंच गईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, सभी देखते रह गए

ADVERTISEMENT

मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा है. डिंपल भी मैनपुरी में जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं. मगर चुनाव प्रचार के दौरान एक लड़की पर सभी की नजर चली गई हैं. दरअसल हम बात कर रहे हैं अखिलेश यादव और डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव की.

social share
Google CTA

Up Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश का यादव परिवार पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), अखिलेश की पत्नी और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav), चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) और धर्मेंद्र यादव, सभी अपने-अपने सियासी मोर्चों पर तैनात हैं. 

मैनपुरी से लेकर इटावा, सैफई, आजमगढ़ और बदायूं तक में यादव परिवार के सदस्य मौजूद हैं. पूरे यादव परिवार ने अपने समर्थकों के साथ लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कड़ी टक्कर देने का मन बना लिया है. इसी बीच मैनपुरी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

दरअसल मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा है. डिंपल भी मैनपुरी में जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं. अपने बयानों में भाजपा सरकार पर चुन-चुन कर हमले कर रही हैं. मगर चुनाव प्रचार के दौरान एक लड़की पर सभी की नजर चली गई हैं. दरअसल हम बात कर रहे हैं अखिलेश यादव और डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव की.

सपा समर्थक महिलाओं के बीच दिखीं अखिलेश-डिंपल की बेटी अदिति

चुनाव प्रचार के दौरान डिंपल यादव के लिए मैनपुरी में एक कार्यक्रम रखा गया था. इस कार्यक्रम में महिला समर्थकों के बीच अखिलेश और डिंपल की बेटी अदिति भी बैठी थीं. अदिति को महिला समर्थकों के बीच यूं बैठा देख सभी हैरत में पड़ गए. दरअसल ऐसा कम ही होता है कि अखिलेश यादव के बेटा-बेटी चुनाव प्रचार में देखे जाए. ऊपर दिए गए वीडियो में देखिए पूरी बात.