लेटेस्ट न्यूज़

Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार ने अखिलेश को दी गुड न्यूज! बताया कितनी सीटें जीतेगी सपा

Phalodi Satta Bazar: देखते ही देखते लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ खड़ा है. बस कुछ ही दिन बाद 4 जून की तारीख आ जाएगी, जब देश चुनाव के नतीजों से रूबरू होगा

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Phalodi Satta Bazar: देखते ही देखते लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ खड़ा है. बस कुछ ही दिन बाद 4 जून की तारीख आ जाएगी, जब देश चुनाव के नतीजों से रूबरू होगा. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि यूपी में किस पार्टी का कैसा प्रदर्शन रहेगा. एक तरफ सत्ताधारी भाजपा है जिसका दावा है कि वह यूपी की 80 में से 80 सीटों पर फतह हासिल करेगी. वहींम दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस का गठबंधन है जो यह कह रहा है कि यूपी में इस बार भाजपा हाफ हो जाएगी और देश से साफ. हालांकि किसका दावा सही होगा, इस बात की तस्दीक चार जून को ही होगी. मगर इस बीच तमाम चुनावी विश्लेषकों के साथ-साथ अलग-अलग जगहों के सट्टा बाजार अपने-अपने दावे कर रहे हैं. इस बीच राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने उत्तर प्रदेश के नतीजों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. खबर में आगे जानिए फलोदी सट्टा बाजार सपा-कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें दे रहा है?