सहारनपुर में सबसे ज्यादा तो रामपुर में सबसे कम, जानें पहले चरण में यूपी में कहां पड़े कितने वोट
शुक्रवार को यूपी जिन 8 सीटों पर वोटिंग हुई, उन सीटों में सहारनपुर में सबसे ज्यादा तो रामपुर में सबसे कम मतदान हुआ.
ADVERTISEMENT

Voting in UP
Lok Sabha Election 2024 Phase 1: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार 19 अप्रैल को हुआ. पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान हुआ. इनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत शामिल हैं. इन सीटों पर कुल 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. पहले चरण में यूपी में वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई और शाम 6 बजे तक हुई. उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 60.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. शुक्रवार को यूपी जिन 8 सीटों पर वोटिंग हुई, उन सीटों में सहारनपुर में सबसे ज्यादा तो रामपुर में सबसे कम मतदान हुआ.