लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के मशहूर इंग्लिश मीडियम स्कूल में क्लास 6 से 12वीं तक फ्री बोर्डिंग एजुकेशन का मौका, यूं मिलेगा एडमिशन

शिव नादर फाउंडेशन ने अपने  शैक्षिक पहल 'विद्याज्ञान' स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विद्याज्ञान की आधिकारिक वेबसाइट www.vidyagyan.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

School students
School students
social share
Google CTA

शिव नादर फाउंडेशन ने अपने शैक्षिक पहल 'विद्याज्ञान' स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विद्याज्ञान की आधिकारिक वेबसाइट www.vidyagyan.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. विद्याज्ञान का मॉडल दिल्ली के प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूलों पर आधारित है. यहां पढ़ाई के लिए नए और बेहतर तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं.इसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना है जिन्हें अक्सर सही अवसर नहीं मिल पाते हैं.