शामली: महिला की हत्या करने के आरोप में उसकी बेटी समेत चार लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने 55 वर्षीय एक महिला की हत्या करने के आरोप में उसकी बेटी और दामाद समेत चार लोगों…
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने 55 वर्षीय एक महिला की हत्या करने के आरोप में उसकी बेटी और दामाद समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ऊषा देवी कांधला थाना क्षेत्र के तहत शामली में रामपुर खेड़ी गांव के जंगल में 31 जनवरी को मृत मिली थीं.
पुलिस अधीक्षक सुरीति माधव ने बताया कि ऐसा आरोप है कि देवी की बेटी प्रियंका ने अपने पति शिवम और दो अन्य लोगों राजेंद्र और नौशाद की मदद से अपनी मां की गला घोंटकर हत्या की थी.
उन्होंने कहा कि प्रियंका ने अपनी मां की मर्जी के खिलाफ तीन साल पहले शिवम से शादी की थी. देवी ने उनकी शादी को स्वीकार नहीं किया था, जिससे प्रियंका नाराज थी और उसने अपनी मां की हत्या करने का फैसला किया.
पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
यह भी पढ़ें...
ADVERTISEMENT
बागपत में दादा-पोते की गोली मार कर हत्या
कितने करोड़ संपत्ति के मालिक हैं राहुल गांधी?
यूपी तक
· 04 May 2024, 08:50 AM
अमेठी छोड़ रायबरेली से चुनाव लड़ने क्यों गए राहुल गांधी? खुद बता दी इसके पीछे की वजह
यूपी तक
· 03 May 2024, 07:53 PM
आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य दे रहे थे भाषण, तभी सामने से उठा शख्स और फेंक दिया जूता
यूपी तक
· 03 May 2024, 06:45 PM
ADVERTISEMENT