लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में शख्स की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी, दोस्त पर हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, कविनगर थाना क्षेत्र के लाल कुआं इलाके स्थित मंगल बाजार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, कविनगर थाना क्षेत्र के लाल कुआं इलाके स्थित मंगल बाजार कॉलोनी में 37 वर्षीय प्रमोद लोधी नामक शख्स की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई. बता दें कि पुलिस ने इस हत्या के आरोप में मृतक के संदीप मिश्रा नामक दोस्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने संदीप की निशानदेही पर मृतक का सिर और हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू बरामद कर लिया है.