प्रयागराज: पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
संगम नगरी कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से नृशंस वारदात की खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के…
ADVERTISEMENT

संगम नगरी कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से नृशंस वारदात की खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में बुधवार रात बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. हत्या की इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए हैं.
