नोएडा: थाना फेस-2 प्रभारी सस्पेंड, पुलिस कमिश्नर बोले- श्रीकांत पर लगाया गया गैंस्टर एक्ट
Noida News: नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रविवार रात को दर्जनभर उपद्रवियों ने बवाल मचाया. सोसायटी के लोगों का आरोप है कि ये सभी…
ADVERTISEMENT

Noida News: नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रविवार रात को दर्जनभर उपद्रवियों ने बवाल मचाया. सोसायटी के लोगों का आरोप है कि ये सभी श्रीकांत त्यागी के गुंडे हैं. ये डंडे और पत्थर लेकर आए थे. लोगों ने कहा कि सोसायटी में ‘पथराव’ करने के साथ उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा है. वहीं, अब इस घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. आपको बता दें कि सोसायटी में हुए हंगामे के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नर ने थाना फेस 2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया है. ऐसी खबर है कि और भी पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है. वहीं, परमहंस तिवारी को थाना फेस 2 का नया प्रभारी बनाया गया है.
इस मामले में यूपी तक से खास बातचीत में नोएडा के पुलिस कमिश्नर अलोक सिंह ने कई अहम जानकारी साझा कीं. पुलिस कमिश्नर के बताया कि आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. कमिश्नर ने बताया कि त्यागी की अवैध संपत्ति को सीज भी किया जाएगा.
‘श्रीकांत त्यागी की अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हो पाई है?’ इस सवाल के जवाब में कमिश्नर ने कहा, “गिरफ्तारी से बचने के लिए श्रीकांत लगातार लोकेशन बदल रहा है. उसे पकड़ने के लिए नोएडा पुलिस की टीम लगातार रेड कर रही हैं.”
Shrikant Tyagi News: वहीं, पुलिस कमिश्नर ने हमें बताया कि जिस महिला के साथ त्यागी ने बदसलूकी की थी, उनके परिवार की सुरक्षा प्रदान की गई है. बता दें कि कमिश्नर ने रविवार रात को पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की. इस दौरान बीजेपी विधायक पंकज सिंह, जिलाधिकारी सुहास एलवाई के साथ-साथ कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा, “सोसायटी के लोगों का आरोप है कि नोएडा अथॉरिटी में त्यागी का कोई परिचित है, जिसकी वजह से उसके अवैध निर्माण पर एक्शन नहीं हो रहा है. हमने नोएडा अथॉरिटी के सीईओ से बात की है और अवैध निर्माण पर भी एक्शन लिया जाएगा.”
गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी पर सोसायटी में जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप लगने के बाद एक महिला से उसने बदसलूकी की. महिला को न सिर्फ अश्लील गालियां दी बल्कि उसे धक्का भी मारा. ये नजारा सोसायटी के ही किसी शख्स ने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया. फिलहाल, त्यागी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जबकि उसकी पत्नी समेत अन्य लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है.
नोएडा: महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी के घर के तहखाने का सच, इसे अंदर से देखिए
