बरेली: DJ पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद, लड़के ने नाबालिग के सिर पर फोड़ दी बोतल, हुई मौत
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादी समारोह की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई.…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादी समारोह की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई. दरअसल, डीजे पर डांस कर रहे एक किशोर ने अपने हम उम्र 11 वर्षीय लड़के पर कांच की बोतल से हमला कर उसे मौत की नींद सुला दिया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
बता दें कि बरेली में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नृत्य कर रहे एक किशोर ने अपने हम उम्र ग्यारह वर्षीय लड़के पर कांच की बोतल से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी.
वहीं इस घटना के बार में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अखिलेश चौरसिया ने बताया कि बरेली में नवाबगंज थाना क्षेत्र के रत्नानद पुर गांव में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह के दौरान डीजे पर नृत्य करते समय दोनों किशोरों के बीच विवाद हुआ और उनमें से एक ने दूसरे पर सॉस की बोतल से हमला कर दिया. उनके अनुसार घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी.
एसएसपी ने कहा कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, जो घटना के तुरंत बाद घटनास्थल से भाग गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसएसपी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
बांदा: दो दिन पहले लापता महिला की खेत में मिली लाश, पुलिस ने जताई ये आशंका
