लेटेस्ट न्यूज़

शादी के 12 साल बाद महेश ने पत्नी को मार दिया और रातभर शव के पास बैठा रहा, वजह जान गुस्सा आएगा

Hapur: हापुड़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के 12 साल बाद एक पति ने अपनी ही पत्नी को मार डाला. मारने के बाद वह रातभर उसके शव के पास ही बैठा रहा. जानिए पूरा मामला..

ADVERTISEMENT

Hapur, Hapur News, Hapur, Hapur Crime, UP News, Viral News, UP Viral, Crime, UP Police, Hapur Murder Case
Hapur News
social share
google news

UP News: हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव अनवरपुर के रहने वाले महेश की शादी 12 साल पहले शीतल से हुई थी. शीतल ने शायद ही कभी सोचा होगा कि जिस शख्स से उसकी शादी हुई है, वही एक दिन उसकी बेरहमी से हत्या कर देगा. दरअसल महेश को नशे की बुरी लत लगी हुई थी. उसकी ये लत शादी के बाद भी नहीं छुटी. इसी को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था. इसी बीच शादी के 12 साल बाद महेश ने इसी विवाद के चलते अपनी पत्नी शीतल को दर्दनाक मौत दे डाली और फावड़े से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पत्नी को दर्दनाक मौत देने के बाद महेश पत्नी शीतल के शव के पास ही बैठा रहा. मामले का पता तब चला जब सुबह परिजनों को रात में हुए इस हत्याकांड के बारे में जानकारी लगी.