बरेली में नींबू चोरी के मामले ने यूं ले लिया धार्मिक रूप, पुलिस की सतर्कता से नहीं हुई बड़ी घटना
बरेली में सब्जी चोरी करना एक युवक को भारी पड़ गया. बता दें कि देखते ही देखते यह विवाद इस कदर बढ़ गया कि हिंदू मुस्लिम पक्ष आमने-सामने आ गए और मामले को निपटने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी देर रात सड़क पर उतर गए
ADVERTISEMENT

lemon
Bareilly News: बरेली में सब्जी चोरी करना एक युवक को भारी पड़ गया. बता दें कि देखते ही देखते यह विवाद इस कदर बढ़ गया कि हिंदू मुस्लिम पक्ष आमने-सामने आ गए और मामले को निपटने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी देर रात सड़क पर उतर गए. आरोप है कि सब्जी चोरी करने का विरोध करने और दुकानदार से शिकायत करने पर दूसरे समुदाय के पिता पुत्र समेत चार लोगों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया. बचाने आए लोगों पर भी आरोपियों ने हमला किया. इसी बीच किसी ने सामुदायिक दंगे की अफवाह उड़ा दी. तब दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए. घटना की जानकारी मिलते ही सूचना पर सीओ संदीप कुमार (प्रेमनगर) और किला थानों की पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस के आने की सूचना पर आरोपी पक्ष के लोग मौके से भाग गए.