लेटेस्ट न्यूज़

बरेली: ‘ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने दोस्त का काटा प्राइवेट पार्ट’, दोनों में था रिश्ता?

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरतअंगेज मामला मामला सामने आया है. बता दें कि यहां ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक युवक…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरतअंगेज मामला मामला सामने आया है. बता दें कि यहां ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक युवक ने अपने ही दोस्त का होटल के कमरे में कथित तौर पर प्राइवेट पार्ट काट दिया. इतना ही नहीं इसके बाद दोनों के बीच हुए झगड़े में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के पीछे की वजह कुकर्म का वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल करने की बात सामने आई है.

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की उसके इलाके में रहने वाले संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारी से काफी लंबे समय से दोस्ती थी. दोनों का साथ में रहना भी होता था. बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में दोनों युवकों में विवाद हो गया. इसके बाद एक युवक ने कथित तौर पर दूसरे युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया और इतना ही नहीं धारदार हथियार से हमला भी कर दिया. इस दौरान दूसरा युवक भी घायल हो गया, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बताया जा रहा है कि दोनों दोस्तों में एक युवक समलैंगिक है और उसके दोस्त से संबंध थे. इन्हीं संबंधों के चलते समलैंगिक युवक ने माल गोदाम रोड स्थित एक होटल में कमरा बुक कराया और कुछ देर बाद उसका दोस्त भी वहां पहुंच गया. इसके बाद कमरे के अंदर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि धारदार हथियार से दोनों ने एक दूसरे पर वार कर दिया.