लेटेस्ट न्यूज़

पवन सिंह की पत्नी को बिहार चुनाव में सपोर्ट कर रहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा... ज्योति को लेकर ये कहा

अक्षरा सिंह अपने एक्स ब्यॉयफ्रेंड और भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति को चुनाव में फुल सपोर्ट करती नजर आईं. ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं.

ADVERTISEMENT

Pawan Singh, Akshara Singh
Pawan Singh, Akshara Singh
social share
google news

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों छठ पूजा में बिजी चल रही हैं. इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो भी वह सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं. इस बीच वह अपने एक्स ब्यॉयफ्रेंड और भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति को चुनाव में फुल सपोर्ट करती नजर आईं. ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं. ऐसे में उन्हें इंडस्ट्री के कई लोगों ने अपने समर्थन भी दिया है. इनमें से एक नाम अक्षरा सिंह का भी शामिल हो चुका है. ज्योति सिंह को लेकर अक्षरा ने कहा कि वह एक महिला होने के नाते चाहती हैं कि ज्योति को जनता का साथ मिले और वह विजयी हों.