लेटेस्ट न्यूज़

पवन सिंह का विवादों ने नहीं छोड़ा पीछा पर बाजी मार गए खेसारी यादव, भोजपुरी के दोनों सुपरस्टार में किसका इम्पैक्ट ज्यादा?

बीजेपी के स्टार प्रचारक पवन सिंह को अपने निजी विवाद के चलते टिकट से दूर होना पड़ा. वहीं दूसरी ओर खेसारी लाल यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल होकर सीधे चुनावी मुकाबले में उतरने का सियासी दांव खेल दिया है.

ADVERTISEMENT

Khesari and Pawan
Khesari and Pawan
social share
google news

बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी सितारों की एंट्री हो चुकी है.इस चुनाव में जिन सितारों की सबसे अधिक चर्चा है उनमें परस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव शामिल हैं.एक ओर जहां बीजेपी के स्टार प्रचारक पवन सिंह को अपने निजी विवाद के चलते टिकट से दूर होना पड़ा. वहीं दूसरी ओर खेसारी लाल यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल होकर सीधे चुनावी मुकाबले में उतरने का सियासी दांव खेल दिया है.खेसारी लाल यादव को आरजेडी ने छपरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.